मोदीजी दिखाएंगे चीनी राष्ट्रपति को लाल आंखें। बुलवाया गया आंखों में झंडू बाम लगाने वाला एक्सपर्ट।
अविश्वस्त सूत्रों से ख़बर मिली है कि अपने सारे वादे पूरे करने के लिए मशहूर मोदी जी आज अपना एक और महत्वपूर्ण वादा पूरा करने वाले हैं। इसी वादे को पूरा करने के लिए ख़ुफ़िया तरीक़े से एक एक्स्पर्ट को प्रधानमंत्री आवास में बुलवाया गया है। यह व्यक्ति आँखों में झंडू बाम लगाने के लिए प्रसिद्ध है।
दरअसल बात ये है कि 2014 लोकसभा चुनावों के पहले जब कांग्रेस सरकार द्वारा चीन द्वारा लगातार बेरुखी दिखाए जाने के बावजूद दोस्ताना संबंध बनाए रखने पर मोदीजी ने चुनावी सभा में कहा था कि भारत द्वारा चीन को लाल आंखें कर के जवाब दिया जाना चाहिए।
मोदीजी अपना पुराना वादा भूले नही हैं और आज चीनी राष्ट्रपति ज़ी जिनपिंग के भारत दौरे पर वो अपना वादा पूरा करेंगे।
चीनी राष्ट्रपति अभी भारत के दौरे पर हैं और दिन में 18 घंटे काम करने वाले मोदी जी चाहते हैं कि अब इस वादे तो पूरा करने में और देरी नही करनी चाहिए। वो आज शाम की मुलाक़ात में ही इस कार्य को अंजाम देना चाहते हैं।

चीन को लाल आँखें कैसे दिखाई जाएँ इस पर PMO में काफ़ी गहन चिंतन किया गया। आँखें लाल करने के कई उपायों पर चर्चा की गयी जैसे की लाल कांटैक्ट लेंस लगाना, मोदी जी को आँखें खुली कर के पंखे के सामने बैठाना, आँखों में ऊँगली डाल के लाल करना इत्यादि।
लाल कांटैक्ट लेंस पर बाबा रामदेव को आपत्ति थी क्यूँकि कांटैक्ट लेंस विदेशी तकनीक है और मोदी जी को भारतीय पद्धति से ही आँखें लाल कर चीन को दिखानी चाहिए। उन्होंने चीन में बने अमरीकी कम्पनी के आइफ़ोन से मेसिज कर अपनी आपत्ति मोदी जी के समक्ष पहुँचा दी।
पंखे के सामने बैठने के पक्ष में मोदी जी ख़ुद नही थे क्यूँकि हवा लगते ही उनका मन विदेश यात्रा पर निकल जाने का करने लगता है और अभी उन्हें देश सेवा में हरियाणा, महाराष्ट्र आदि में कई सारी चुनावी रैलियाँ करनी हैं।
गृह मंत्री की मौजूदगी में मोदी जी की आँखों में ऊँगली डालने को कोई तैय्यार ही नही हुआ।
अंत में झंडू बाम लगा कर आँखें लाल करने पर एक राय बनी।
आँखो में झंडू बाम कौन लगाएगा इस बात पर भी काफ़ी गरमा गरमी हुई।
भाजपा के प्रवक्ता डॉक्टर सम्बित पात्रा को यह काम सौंपा गया किंतु एन वक़्त पर उन्होंने इस काम को करने से इंकार कर दिया। उनके अनुसार वे मोदी जी को पिता मानते हैं और वे किसी भी हाल में मोदी जी को दर्द नही पहुँचा सकते। उन्होंने अश्रुपूर्ण आँखों से मोदी जी के चरणो में झंडू बाम लगा कर कार्य मुक्त करने का निवेदन किया व क्षमा माँग ली।
मोदी जी ने भी विशाल हृदय का परिचय देते हुए उन्हें क्षमा कर दिया और सम्बित जी को अपने और कैमरा के बीच से हट जाने को कह दिया।
अंत में किसी PMO कर्मचारी के सुझाव पर एक एक्स्पर्ट को बुलाया गया है जो मोदी जी की आँखों में झंडू बाम लगा कर आँखें लाल करने में उनकी सहयेता करेगा।
बताया जा रहा है ये एक्स्पर्ट एक टिकटोक सिलेब्रिटी है और टिकटोक पर बॉलीवुड के मशहूर दर्द भरे गानो पर अभिनय कर काफ़ी ख्याति प्राप्त कर चुका है। यह सिलेब्रिटी अपने तमाम विडीओज़ में झंडू बाम का इस प्रकार उपयोग करता है जिसे आज तक कोई भी पकड़ नही पाया है।
आम तौर पर झंडू बाम के प्रयोग से आँखों के लाल होने के साथ साथ आँसू भी निकलने लगते हैं। चीनी राष्ट्रपति के सामने केवल आँखें लाल करनी है, आँसू नही आने चाहिए। सिलेब्रिटी इस बात में एक्स्पर्ट की झंडू बाम का प्रयोग किस प्रकार केवल आँखें लाल करने के लिए किया जाए।
ताज़ा जानकारी मिलने तक यह सिलेब्रिटी अपने झंडू बाम की डिब्बी ले कर प्रधान मंत्री निवास पहुँच चुका है।
इस ख़बर पर हमारे समवाद दाता mufflrman नज़र बनाए हुए हैं, अधिक जानकारी के लिए आप उन्हें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं।