केजरीवाल का चर्चित प्लास और पेचकस गुम, शिवराज सिंह के पास होने की अटकलें

दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने और चर्चित टूल बॉक्स में से उनका प्लास और पेचकस गायब हो गये है। मुख्य मंत्री निवास के सारे कर्मचारियों, परिवार के सदस्यों और क़रीबी मित्रों के द्वारा काफ़ी खोज बीन के बाद भी जब वो नही मिले तो ट्विटर पर लोग इन औज़ारों के मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास की संभावना जताने लगे हैं।

दिल्ली की राजनीति में इस टूल बॉक्स का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इन औज़ारों के गुम होने को राजनीतिक दृष्टि से एक बड़ी घटना माना जा रहा है है और सत्ता के गलियारों में कहीं खुले तो कहीं दबे शब्दों में इस की चर्चा हो रही है।

kejriwaj-shivraj

अरविंद केजरीवाल का यह टूलबॉक्स आम आदमी पार्टी के प्रारंभ के दिनों से ही काफी चर्चा में रहा है। जिन दिनों में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तब बिजली के दाम आए दिन बड़ा दिए जाते थे। उस समय केजरीवाल का कहना था कि बिजली कंपनियाँ पहले ही ज़रूरत से कहीं ज़्यादा पैसा ले रही हैं और आम जनता को ये बड़े हुए दाम नही देने चाहिए।

उन्होंने घोषणा की थी कि अगर बिजली का बड़ा हुआ बिल न भरने के कारण अगर किसी का बिजली कनेक्शन काटा गया तो वे खुद आ कर बिजली का तार वापस जोड़ देंगे।कुछ अवसरों पर केजरीवाल को इन्ही गुम हुए प्लास और पेचकस से बिजली के तार वापस जोड़ते देखा गया था।

arvind-kejriwal-power-supply

केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही दिल्ली में बिजली के दाम पिछले चार सालों में एक बार भी नही बड़े और लोग इन प्लास और पेचकस को भूलते जा रहे थे।

ALSO READ:   बग्गा के स्टेचू का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल होने पर भी कम्पनी ने एडवांस वापस देने से किया मना। दोनों ओर से केस करने की तैयारी।

हाल ही में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बिजली के दाम बड़ा दिए गए हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल की नकल करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के नागरिकों को बिजली के बड़े हुए दाम नही देना चाहिये और अगर किसी का भी बिजली कनेक्शन काटा जाएगा तो शिवराज खुद आ कर बिजली के तार जोड़ेंगे।

शिवराज के इन शब्दों को सुन कर केजरीवाल को अपने पुराने दिन याद आ गए और उन्होंने अपना टूलबॉक्स खोल कर देखा पर टूलबॉक्स में से उनके प्लास और पेचकस गायब थे। इस बात को उन्होंने अपने करीबी लोगों को बताया। लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं कि जिस कॉन्फिडेंस के साथ शिवराज ने कनेक्शन जोड़ने का वादा किया है हो सकता है केजरीवाल का प्लास और पेचकस शिवराज के पास हों। हालाँकि ये केवल क़यास हैं और हमें इस बात के कोई भी सबूत नही मिले हैं।

हमारे कुछ गुप्त सूत्रों ने बताया कि किसी भाजपा कार्यकर्ता को यह लगा कि केजरीवाल ने कांग्रेस के खिलाफ इन औज़ारों का उपयोग जिस प्रकार से ब्रह्मास्त्र की तरह किया था अगर उसी प्रकार शिवराज भी करेंगे तो मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार का विनाश हो जाएगा और दिल्लीनकी तरह ही कांग्रेस 0 पर आ जायेगी।

कार्यकर्ता ने यह बात शिवराज को बताई जिसे सुन कर शिवराज ने भी कांग्रेस के खिलाफ पेचकस प्लास ले कर मोर्चा खोल दिया है। यह बात सपस्त नही हो पायी है की ये प्लास पेचकस का जोड़ा वही है या कोई और। केवल दोनो बातों के एक ही समय पर हो जाने से लोग अटकलें लगाने लगे हैं।

ALSO READ:   धर्म के नाम पर आर्डर कैंसिल, कंपनी ने पैसे वापस करने से किया इनकार। डिलीवरी बॉय ने भूखे कस्टमर के घर के सामने चिड़ा चिड़ा कर खाया वो खाना

shivraj singing

ट्विटर पर काफी लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि शिवराज केवल मध्यप्रदेश वासियों के ही कनेक्शन जोड़ेंगे या उत्तर प्रदेश में भी अपना हुनर दिखलायेंगे जहां की भाजपा सरकार ने भी इस माह से बिजली के दाम बड़ा दिए हैं।

इस खबर पर हमारे संवाददाता mufflrman नज़र बनाये हुए हैं और ताज़ा जानकारी हेतु आप उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply