धर्म के नाम पर आर्डर कैंसिल, कंपनी ने पैसे वापस करने से किया इनकार। डिलीवरी बॉय ने भूखे कस्टमर के घर के सामने चिड़ा चिड़ा कर खाया वो खाना
हाल ही में जिस प्रकार की खबर ज़ोमाटो के संबंध में सामने आई थी कि एक कस्टमर ने डिलीवरी बॉय के दूसरे धर्म के होने की वजह से आर्डर कैंसिल किया था ठीक उस प्रकार की एक और खबर जबलपुर से ही प्रकाश में आई है। इस दफा भी कस्टमर ने धर्म के नाम पर आर्डर लेने से किया इनकार और कंपनी ने पैसे वापस करने से इनकार किया। इस बार खास बात यह रही कि डिलीवरी बॉय ने वो खाना कस्टमर के घर के सामने ही उसे चिड़ा चिड़ा कर खाया।
ज़ोमाटो के मामले में जिस प्रकार की मुफ्त पब्लिसिटी कस्टमर को मिली थी उसी के लालच में इस कस्टमर ने भी वही सब दुहराने की कोशिश की। पर पांसा उल्टा पड़ गया। बताया जा रहा है कंपनी ने कस्टमर के पैसे तो अपने पास रखे ही और साथ ही साथ पूरी तरह से मजे भी लिये।
बताया जा रहा है जबलपुर के ग्वारी घाट के रहने वाले एक व्यक्ति ने खाना पहुंचने वाली एक कंपनी के एप्प से खाना आर्डर किया जिसे पहुंचाने का काम एक दूसरे धर्म के डिलीवरी बॉय को दिया गया। यह देख कस्टमर मन ही मन सोशल मीडिया स्टार बनने के सपने देखने लगा। उसने जल्दी से स्क्रीनशॉट लिया और ट्विटर पर डाल दिया और कंपनी को टैग कर अपने ही धर्म के डिलीवरी बॉय को भेजने की ज़िद करने लगा। कंपनी ने उसको कस्टमर केअर पर फ़ोन लगाने को कहा।
बताया जा रहा है जब कस्टमर ने आर्डर कैंसल करने के लिए फ़ोन किया तो उसके कॉल को दूसरे धर्म के एग्जीक्यूटिव के पास ट्रांसफर कर दिया गया पर कस्टमर दूसरे धर्म के एग्जीक्यूटिव से बात नही करना चाहता था। कंपनी के कस्टमर केअर वालों में मौके का पूरा मज़ा लेते हुए ऐसा कई बार किया गया। कई बार तो कस्टमर केअर वालों ने कस्टमर के धर्म का होते हुए भी खुद का नाम दूसरे धर्म वाला बताया।
अंत मे तंग आ कर कस्टमर ने दूसरे धर्म के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात कर ही ली। पर एग्जीक्यूटिव ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। कस्टमर ने इस बात को भी ट्वीटर पर पोस्ट कर दिया कि कंपनी ने पैसे नहीं लौटाये हैं।
उत्तर में कम्पनी ने भी अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया
“अम्मी कहती थी खाने का कोई धर्म नही होता और bigot लोगों का पैसा रिटर्न नही होता।”
चूंकि कस्टमर खाना नही लेना चाहता था तो कंपनी ने वो खाना डिलीवरी बॉय को दे दिया। जिसे ले कर डिलीवरी बॉय कस्टमर के घर ले गया औऱ उसके घर के सामने चटाई बिछा के बैठ गया और कस्टमर को दिखा दिखा कर चटखारे मार कर खाने लगा।
कस्टमर ने वो खाना अपने पूरे परिवार के लिए मंगवाया था। पति द्वारा आर्डर कैंसिल करने से बीवी पहले ही नाराज़ थी और उस ने खाना बनाने से साफ इनकार कर दिया। पूरा परिवार भूखा था और ऊपर से डिलीवरी बॉय उनके पैसों का खाना उनके ही सामने खा रहा था। बीवी ने पति से अपनी ज़िद छोड़ कर आर्डर डिलीवरी बॉय से लेने के लिए कहा पर कस्टमर ने अपनी जिद नही छोड़ी। इस बात पर घर मे कहा सुनी हो गयी।
बीवी से जब रहा है नही गया तो उसने आनन फानन में अपना सामान उठाया और ऑटो में बैठ कर मायके चली गयी और वो भी ड्राइवर से उसका धर्म पूछे बिना।
जाते जाते बीवी ने भी ट्वीटर पर अपनी स्तिथि बता दी। उसने ट्वीट किया
“आत्मा मर चुकी होती है उसकी, ज़मीर नही जगा होता, bigot व्यक्ति किसी का सगा नही होता।”
यही नही डिलीवरी बॉय ने भी फ़िल्टर लगा लगा कर खाने की फ़ोटो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और साथ ही खाने का चटपटा रिव्यु भी पोस्ट किया जो कि वायरल हो गया। जिसे देख सोशल मीडिया यूज़र्स ने कस्टमर पर खूब चुटकुले बनाये।
सोशल मीडिया में हुई बदनामी के चलते कस्टमर अब डिप्रेसन में है और आजकल मस्तिष्क के डॉक्टरों से उनका धर्म पूछ रहा है।
हमारे संवाददाता mufflrman इस मामले पर अपनी नज़र बनाये हुए हैं और ताज़ा जानकारी के लिए आप उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं।
