पत्रकारों में प्रधानमंत्री के तलवे चाटने की लगी होड़। PMO को जारी करना पड़ा रोस्टर
प्रधान मंत्री के ऑफिस में उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब बड़ी सँख्या में पत्रकार एक साथ प्रधानमंत्री के तलवे चाटने पहुँच गए। हालत इतनी बिगड़ गयी कि पुलिस भी बड़ी मुश्किल से पत्रकारों को संभाल पाई। प्रधान मंत्री कार्यालय को आनन फ़ानन में रोस्टर जारी करना पड़ा की कब कौन सा पत्रकार तलवे चाटने आ सकता है।

हमारे संवाददाता mufflrman को जानकारी मिली है कि आम तौर पर प्रमुख पत्रकार तलवे चाटने के उद्देस्य से प्रधानमंत्री के सम्मुख उपस्थित होते रहते हैं और सभी को उनका टैलेंट दिखाने का भरपूर मौका प्रदान किया जाता है। इस बार स्तिथि इसलिए ख़राब हो गयी क्यूंकि काफी सारे पत्रकार इकट्ठे पहुँच गए। जैसा की सर्वविदित है प्रधानमंत्री के दो ही तलवे हैं तो वे सभी को संतुष्ट करने में असमर्थ महसूस करने लगे।
एक साथ इतने सारे पत्रकारों के आ जाने के कारण की जांच करने पर पाया गया कि इस साल के अंत होने में केवल १० दिन शेष हैं और सारे पत्रकार साल के अंत में अपनी छुटियाँ (CL+EL) का उपयोग देश और विदेश में घूम कर करना चाहते हैं। प्रधानमन्त्री कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराये बगैर वे जाना नहीं चाहते।
स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मंत्री कार्य ने तुरत फुरत कदम उठाये और पत्रकारों के लिए रोस्टर जारी कर दिया। नई गाइडलाइन्स के मुताबिक अब पत्रकार केवल उसी दिन तलवे चाटने आ सकते हैं जब उनका दिन हो। ऐसे ही बिना नंबर के अब किसी भी पत्रकार को प्रधान मंत्री कार्यालय में एंट्री नहीं दी जाएगी।
इस रोस्टर से जहाँ कुछ पत्रकार खुश दिखे तो वहीँ अन्य पत्रकार नाखुश भी हैं। खुश पत्रकारों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से छोटे पत्रकारों को भी समुचित समय मिल पायेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का जो पहले बड़े पत्रकारों के रौब की वजह से कम समय तक ही तलवे के सम्मुख पहुँच पाते थे। नाखुश पत्रकारों का कहना है कि उन्होंने पहले ही जो टिकट करवा रखीं थी घूमने जाने के लिए वो उन्हें कैंसिल करवा के रोस्टर के हिसाब से नई करवानी पड़ेगी। वैसे नाखुश पत्रकार भी खुल कर कुछ कह नहीं पा रहे क्यूंकि उन्हें डर है उनका नाम रोस्टर से पूरी तरह ही हटा न दिया जाये।
रोस्टर जारी करने वाले अधिकारीयों से बात करने पर उन्होंने बताया कि जिसके तलवे चाटे जाते हैं उसे भी काफ़ी समस्यायों का सामना करना पड़ता है। पिछले महीने जब प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त थे तब भी ऐसी ही स्तिथि उत्पन्न हो गयी थी तब प्रधान मंत्री के स्थान पर पार्टी प्रमुख के तलवे चटवाये गए थे। पत्रकारों ने इतनी सिद्दत से तलवे चाटे कि पार्टी प्रमुख २-३ जगहों पर फिसल कर गिर गए क्यूंकि उनके पैर पूरे समय गीले रहते थे और साथ ही उनकी पैरों की रेखाएं भी मिट गयी थीं जो ज़मीन से पकड़ बनाये रखने में सहायक होती हैं।
प्रधान मंत्री कार्यालय स्तिथि गंभीरता से ले रही है और पत्रकारों को आस्वस्त लिया है कि सभी को बराबर मौका मिलेगा और यदि किसी को भी कोई समस्या होती भी है तो वो शिकायत विभाग में संपर्क कर सकता है। शिकायत करने के लिए नई हॉट लाइन भी चालू की जा रही है जिसका नंबर उपलब्ध होते ही हम आपको सूचित करेंगे।
हमारे संवाददाता इस खबर पर अपनी नज़र बराबर बनाये हुए हैं और आप नई अपडेट प्राप्त करने के लिए उन्हें ट्विटर पर यहाँ फॉलो कर सकते हैं : @mufflrman